अगले 100 घंटे और गुजरात में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस विभाग का एक्शन!!!!
असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक्शन में गुजरात पुलिस, अगले 100 घंटे में सूची तैयार करने का डीजीपी का आदेश

गुजरात इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन विकास मॉडल के चलते नहीं पर कानून व्यवस्था की खस्ता हालत के चलते, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देश और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में अब गुजरात सरकार का पुलिस विभाग सतर्क होकर एक्शन मोड में दिख रहा है। राज्य के पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने एक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभी जिलों के पुलिस आयुक्त, रेंज प्रमुख और पुलिस अधीक्षकों के साथ जरूरी बैठक की है। जिसमें सभी को अगले 100 घंटे का समय दिया गया है, 100 घंटे के अंदर पूरे गुजरात के प्रत्येक थाना क्षेत्र में रहने वाले और असामाजिक गैंगस्टर तत्वों की पूरी सूची तैयार की जाने वाली है।
इन दिनों गुजरात में कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं जिसमें कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती दिख रही है, जिसके चलते तत्काल रूप से लागू हुई फैसले के तहत राज्य के पुलिस प्रमुख यानी कि डीजीपी विकास सहाय की ओर से सभी थाना क्षेत्र को आदेश दिया गया है कि आने वाले 100 घंटे में और असामाजिक और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले आरोपियों की एक सूची तैयार की जाए। इस सूची के बाद इन सभी तत्वों के खिलाफ सख्त और दंडात्मक कार्यवाही भी की जाने वाली है। इस सूची को तैयार करने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं जिसमें कहा गया है कि इस सूची में उन आरोपियों को शामिल किया जाए जिनके खिलाफ अक्सर शारीरिक अपराधों का मामला, जबरन वसूली, रंगदारी, धमकी साथ-साथ में संपत्ति के खिलाफ अपराध के मामले समेत के गंभीर आरोपियों की सूची तैयार की जाए।
खास तौर पर राज्य पुलिस प्रमुख की ओर से इस सूची को तैयार होने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ इन सभी आरोपियों के ऊपर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कार्यवाही में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बुलडोजर भी चल सकता है यानी कि इन तत्वों के अवैध निर्माणों को हटाया जा सकता है। साथी में राज्य के पुलिस प्रमुख की ओर से बताया गया है कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी दर्ज अपराधों में अगर वह जमानत पर रिहा होने के बाद भी किसी अवैध कार्य में पकड़े जाते हैं तो जमानत रद्द करने की आवश्यक कार्यवाही भी तुरंत की जाए। साथी में पासा समेत तड़ीपार करने की कार्यवाही भी करने की सूचना राज्य के पुलिस प्रमुख विकास सहाय की ओर से सभी पुलिस कमिश्नर और सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस को दी गई है। यानी कि अब आने वाले 100 घंटे में गुजरात में कानून व्यवस्था तोड़ने वाले और आपराधिक मामलों से जुड़े कई अपराधियों के ऊपर पुलिस विभाग सिंघम के तौर पर कहर बरसाने जा रही है।