कल सुबह 11:01 बजे: धुरंधर का धमाका, रणवीर सिंह ने कन्फर्म की ट्रेलर डेट !
रणवीर सिंह ने आखिर कन्फर्म कर ही दिया। आज नहीं, बल्कि कल सुबह 11:01 बजे आएगा 'धुरंधर 2' का महा-ट्रेलर! क्या आप तैयार हैं साल के सबसे बड़े रिवेंज के लिए?
इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म ! रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम का किया ऐलान
रणवीर सिंह के फैंस के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक साबित हुआ है। पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, अब हर कोई इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए उत्साहित है। सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों के बीच, खुद रणवीर सिंह ने अब फिल्म के ट्रेलर की सही रिलीज डेट और सटीक समय से पर्दा उठा दिया है।
आज नहीं, कल मचेगा असली बवाल
पहले चर्चा थी कि फिल्म का ट्रेलर आज यानी शुक्रवार, 6 मार्च को रिलीज हो सकता है। हालांकि, रणवीर सिंह ने अब इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर कर स्पष्ट कर दिया है कि ट्रेलर कल यानी शनिवार, 7 मार्च 2025 को रिलीज किया जाएगा।
-
ट्रेलर रिलीज की तारीख: 7 मार्च 2026
-
ट्रेलर रिलीज का समय: सुबह 11:01 बजे

आदित्य धर के निर्देशन में 'धुरंधर' का रिवेंज
फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर ने किया है। रणवीर सिंह ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे आएगा।” इस सीक्वल का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है, जो संकेत देता है कि इस बार एक्शन और प्रतिशोध की कहानी पहले से कहीं ज्यादा डार्क और इंटेंस होने वाली है।
5 भाषाओं में दुनिया भर में मचेगी धूम
यह फिल्म केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर पैन-इंडिया रिलीज के लिए तैयार है।
-
रिलीज की तारीख: 19 मार्च 2026
-
भाषाएं: हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम।
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद
बता दें कि फिल्म का पहला भाग पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था और देखते ही देखते यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो गया था। अब फैंस को उम्मीद है कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म पिछले सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर देगी।
Matrimonial

BRG News 


