ऐतिहासिक उछाल; चांदी ₹15,000 महंगी, सोना ₹1.60 लाख पार !
आज भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों ने ₹1.60 लाख (सोना) और ₹2.75 लाख (चांदी) का ऐतिहासिक स्तर छूकर नया रिकॉर्ड बनाया है। वैश्विक तनाव और अमेरिकी नीतियों के कारण आई इस 'तूफानी तेजी' ने निवेशकों को मुनाफा दिया है, लेकिन आम खरीदारों का बजट बिगाड़ दिया है।
सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी !
भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) में आज सोमवार, 23 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। हफ्ते के पहले ही दिन कमोडिटी मार्केट (MCX) में 'तोफानी तेजी' देखने को मिली, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं, लेकिन आम खरीदारों के लिए मुसीबत बढ़ गई है।
चांदी में ₹15,000 का ऐतिहासिक उछाला
आज बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में जबरदस्त विस्फोट हुआ। चांदी की कीमत एक ही दिन में ₹15,000 प्रति किलो बढ़कर अब ₹2.67 लाख से ₹2.75 लाख के स्तर को पार कर गई है। कुछ स्थानीय बाजारों और वायदा कारोबार (MCX) में यह उछाल और भी ज्यादा देखा जा रहा है।
सोना ₹1.60 लाख की नई ऊंचाई पर
सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने (24K Gold) ने भी आज अपनी चमक से सबको हैरान कर दिया है। प्रति 10 ग्राम सोने का भाव अब ₹1,60,000 की ऐतिहासिक सपाटी पर पहुँच गया है। शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोने की इन कीमतों ने आम जनता के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
क्यों आई यह 'तोफानी तेजी'? (प्रमुख कारण)
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस भारी तेजी के पीछे कई बड़े वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार हैं:
-
वैश्विक अनिश्चितता: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) के कारण सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने-चांदी की मांग बढ़ी है।
-
अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को लेकर दिए गए बयानों और फैसलों का असर सीधे बुलियन मार्केट पर पड़ा है।
-
डॉलर में उतार-चढ़ाव: डॉलर के मूल्य में अस्थिरता और नई खरीदारी (Fresh Buying) ने कीमतों को रॉकेट की रफ्तार दे दी है।
-
शादी का सीजन: भारत में शादियों के सीजन के कारण सोने की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है।
निवेशकों के लिए क्या है सलाह?
बाजार में आई इस भारी हलचल के बाद एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जो लोग लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह तेजी मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, लेकिन नए खरीदारों को बाजार के स्थिर होने का इंतजार करना चाहिए।
Matrimonial

BRG News 


