न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन !
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! लैंडिंग के समय एयर कनाडा का विमान रनवे पर दमकल ट्रक से टकराया। कई दमकलकर्मी घायल, विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त।
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट (LaGuardia Airport) पर रविवार देर रात (22 मार्च, 2026) एक बड़ा हादसा हुआ है। मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस (Air Canada Express) का एक विमान रनवे पर खड़े एक दमकल वाहन (Fire Truck) से टकरा गया।
इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और विमान परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है।
हादसे की मुख्य बातें:
-
विमान और रूट: एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान, जो मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आ रहा था।
-
टक्कर: विमान ने रनवे 4 पर लैंडिंग के दौरान पोर्ट अथॉरिटी के एक फायर ट्रक को टक्कर मार दी। विमान की गति लगभग 39 किमी/घंटा (24 मील प्रति घंटा) थी।
-
नुकसान: सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में विमान के अगले हिस्से (Nose) को बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है। विमान टक्कर के बाद एक तरफ झुक गया।
-
घायल: रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रक में सवार 4 से 5 दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विमान में सवार करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की खबर है।

ATC का ऑडियो आया सामने
हादसे से ठीक पहले का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें कंट्रोलर को बार-बार "Stop, Stop, Stop!" चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। टावर की ओर से 'ट्रक 1' को रुकने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन तब तक टक्कर हो चुकी थी।
एयरपोर्ट पर असर
-
फेडरल एविओन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एहतियातन ला गार्डिया एयरपोर्ट को बंद कर दिया है।
-
सभी उड़ानों को डायवर्ट किया जा रहा है या रद्द कर दिया गया है।
-
अनुमान है कि एयरपोर्ट सोमवार शाम 6 बजे (GMT) तक बंद रह सकता है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Matrimonial

BRG News 


