श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने BCCI सचिव जय शाह के बारे में यह क्या कह दिया!

श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रनतुंगा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह पर लगाए गंभीर आरोप

श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने BCCI सचिव जय शाह के बारे में यह क्या कह दिया!

साल 1996 में श्रीलंका को वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान अर्जुन रनतूंगा ने बड़ा बयान दिया है। अर्जुन रनतूंगा ने कहा है कि श्रीलंका ने क्रिकेट बोर्ड को जय शाह चला रहे हैं। जय शाह का श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के कई अधिकारियों पर दबदबा होने की जानकारी भी पूर्व कप्तान अर्जुन रनतूंगा ने दी है। आपको बता दे की लंका क्रिकेट टीम का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में बड़ा ही बुरा हाल रहा है। श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप में 9 में से 7 लीग मैच हार कर वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। जबकि प्वाइंट टेबल में श्रीलंकाई टीम 10 टीमों में से 9 वे स्थान पर रही है। हाल ही में आईसीसी ने भी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को खारिज कर दिया है। तब श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रनतूंगा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीलंका पूर्व कप्तान अर्जुन रनतूंगा के इस बयान से खलबली मच गई है। अर्जुन रणतुंगा ने कहा है की जय शाह इसलिए इतने ताकतवर है क्योंकि उनके पिता भारत के गृहमंत्री हैं।