एक क्लिक में रुकेंगे बैंक पेमेंट, 1 जुलाई 2027 से लागू हो सकते हैं नए नियम !
बैंकिंग फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए RBI ने 'स्टॉप स्विच', कस्टम पेमेंट लिमिट और 'ट्रस्टेड पर्सन' मंजूरी जैसे नए सुरक्षा विकल्पों का मसौदा पेश किया है। सुझावों के बाद अंतिम रूप मिलने पर ये सुविधाएं 1 जुलाई 2027 से लागू होने की प्रस्तावना है।
बैंक फ्रॉड रोकने के लिए RBI के नए प्रस्ताव: क्या है 'स्टॉप स्विच' और कब से होंगे लागू?
डिजिटल लेनदेन में बढ़ते साइबर और बैंकिंग फ्रॉड को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों को ज्यादा नियंत्रण और सुरक्षा देने के लिए मसौदा दिशानिर्देश (Draft Directions) जारी किए हैं।
'स्टॉप स्विच' कैसे काम करेगा?
-
एक विकल्प में निकासी बंद: यदि किसी ग्राहक को लगता है कि उसके खाते, लॉगिन विवरण या डिजिटल पेमेंट एक्सेस से छेड़छाड़ या फ्रॉड का खतरा है, तो वह 'स्टॉप स्विच' सक्रिय करके खाते से होने वाले सभी ग्राहक-प्रेरित आउटगोइंग डेबिट लेनदेन तुरंत रोक सकेगा।
-
नए निर्देश और UPI पंजीकरण पर रोक:
स्टॉप स्विच चालू होने पर नए पेमेंट मैंडेट बनाने, नए स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शंस सेट करने या नए थर्ड-पार्टी ऐप्स पर UPI पंजीकरण करने जैसी गतिविधियां रुक जाएंगी। -
क्या जारी रहेगा: यह सुविधा पूरे बैंक खाते को 'फ्रीज' नहीं करेगी।
खाते में पैसे आने (इनकमिंग क्रेडिट), पहले से चल रहे स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शंस/रिकरिंग मैंडेट और बैंक द्वारा की जाने वाली कटौतियों (जैसे लोन की किस्त या बैंक शुल्क) पर इसका असर नहीं पड़ेगा। -
दोबारा चालू करने की प्रक्रिया: ग्राहक निर्धारित प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) प्रक्रिया पूरी करके इस सुविधा को बंद कर सकेंगे, हालांकि बैंक सुरक्षा के लिहाज से कूलिंग-ऑफ अवधि या अतिरिक्त जांच रख सकते हैं।
ग्राहक खुद तय कर सकेंगे लेनदेन की सीमा और चैनल नियंत्रण
-
कस्टम लिमिट: प्रस्ताव के अनुसार ग्राहक केवल बैंक या पेमेंट सिस्टम की तय सीमा पर निर्भर रहने के बजाय प्रति लेनदेन अधिकतम राशि, किसी खास लाभार्थी के लिए दैनिक सीमा, अलग-अलग चैनल की दैनिक सीमा और सभी डिजिटल चैनलों की कुल दैनिक सीमा खुद तय कर सकेंगे।
-
समय के अनुसार बंद करने की सुविधा: ग्राहक यह भी तय कर सकेंगे कि किन घंटों में कौन-सा डिजिटल पेमेंट चैनल निष्क्रिय रहना चाहिए।
-
डिफ़ॉल्ट रूप से बंद चैनल: नया खाता खुलते समय डिजिटल पेमेंट चैनल डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहेंगे और ग्राहक की स्पष्ट सहमति व प्रमाणीकरण के बाद ही चालू किए जा सकेंगे।
नए चालू हुए चैनलों पर शुरुआती 24 घंटों के लिए जोखिम आकलन के आधार पर कुल फंड ट्रांसफर की सीमा भी तय हो सकती है। -
कार्ड नियंत्रण:
डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड के लिए ग्राहक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उपयोग के साथ एटीएम, पीओएस, ऑनलाइन और कॉन्टैक्टलेस भुगतान को अलग-अलग चालू या बंद कर सकेंगे और सीमा तय कर सकेंगे।
'ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म' और बैंकों की जवाबदेही
-
विश्वसनीय व्यक्ति की मंजूरी:
स्वैच्छिक 'ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म' के तहत ग्राहक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के किसी व्यक्ति को नामित कर सकेंगे, जो ग्राहक द्वारा तय सीमा से अधिक के ट्रांसफर के लिए एक घंटे के भीतर स्वीकृति या अस्वीकृति दे सकेगा। निर्धारित समय में मंजूरी न मिलने या अस्वीकृति पर लेनदेन रद्द हो जाएगा। इसमें ग्राहक और नामित व्यक्ति दोनों की स्पष्ट सहमति जरूरी होगी, और नामित व्यक्ति को खाते तक कोई पहुंच या लेनदेन की देनदारी नहीं मिलेगी। (UPI भुगतान, मर्चेंट भुगतान और रिकरिंग मैंडेट इस व्यवस्था से बाहर रखे गए हैं।) -
बैंकों की लापरवाही पर सख्ती: अलर्ट भेजने में चूक, 24 घंटे फ्रॉड रिपोर्टिंग व्यवस्था न होना, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई न करना, सुरक्षा में सेंध या कर्मचारियों/थर्ड पार्टी की मिलीभगत जैसी स्थितियों को बैंक की लापरवाही के दायरे में स्पष्ट रूप से रखा गया है।
लागू होने की संभावित समयसीमा
रिजर्व बैंक ने इन मसौदा नियमों पर 14 दिसंबर 2026 तक जनता और हितधारकों से सुझाव मांगे हैं।
Matrimonial

BRG News 


