गणतंत्र दिवस समारोह पे होगा सबसे बड़ा और सबसे भव्य फ्लाईपास्ट; जानिए कोनसे विमान होंगे इसमें शामिल
देशभर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। तैयारियों के बारे में भारतीय वायुसेना इस साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह मनाने के लिए 75 विमानों के साथ 'सबसे भव्य और सबसे बड़ा' फ्लाईपास्ट करने जा रहा है.
फ्लाईपास्ट का समापन स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में "अमृत" फॉर्मेशन में उड़ान भरने वाले सात जगुआर लड़ाकू विमानों के साथ होगा। भारतीय वायुसेना के पीआरओर ने कहा, 'इस साल का फ्लाईपास्ट सबसे भव्य और सबसे बड़ा होगा, जिसमें भारतीय वायुसेना, सेना और नौसेना के 75 विमान गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उड़ान भरेंगे। साथ ही में अन्य विमानों में राफेल, भारतीय नौसेना के मिग 29 के, पी-8आई निगरानी विमान और जगुआर लड़ाकू विमान शामिल हैं।
Matrimonial

BRG News 


