द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी,देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी,देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी मुर्मू

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानिकि NDA की और से राष्ट्पति पद के चुनाव में प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्पति बन चुकी है.उन्होंने UPA के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराया है. आज राष्ट्रपति पद के चुनाव के वोटो की गिनती शुरू हुई थी जिसके बाद तीसरा राउंड आते आते ही द्रौपदी मुर्मू ने जीत के लिए जरुरी वोट प्राप्त कर लिए. मुर्मू को जित के लिए 5 लाख 43 हजार 261 वोट की जरुरत थी जिसमे तीसरे राउंड के अंत में उन्होंने 5 लाख 77 हजार 777 वोट प्राप्त कर लिए. हलाकि अभी बाकी राज्यों की गिनती जारी है. लेकिन जीत के लिए जरुरी वोट मिलने के साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्पति के तौर पे चुन ली गई है. UPA के प्रयाशी यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हजार 62 वोट मिले. गौरतलब है की द्रौपदी मुर्मू को 72% वोट प्राप्त हुए. सूत्रों के हवाले से जो जानकरी मिल रही है उसके मुताबिक आनेवाली 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ले सकती है.