Gujarat Election 2027: 182 सीटों पर भाजपा का बड़ा 'ग्राउंड सर्वे', 364 दिग्गज नेता मैदान में;
2027 के गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी 182 सीटों पर 364 वरिष्ठ नेताओं को ज़मीनी फीडबैक के लिए उतारा गया है। जानिए 'Gen Z' वोटरों को साधने की रणनीति और वरिष्ठ नेताओं के बेटों की टिकट दावेदारी से गरमाई सियासत की पूरी कहानी
गुजरात में 2027 की सियासी बिसात: 182 सीटों पर भाजपा के 364 'सेवादूत' मैदान में, युवा वोटरों के बहाने अब नेताओं के वारिस भी ठोक रहे ताल!
अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब एक साल का वक्त बाकी है, लेकिन सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है।
182 सीटों पर 364 वरिष्ठ नेताओं की 'अग्निपरीक्षा'
अक्सर चुनाव नजदीक आने पर सक्रिय होने वाली पार्टियों के उलट, गुजरात भाजपा ने काफी पहले ही चुनावी मोड ऑन कर दिया है।
ये वरिष्ठ नेता हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं, बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और सबसे अहम—मौजूदा विधायकों के कामकाज को लेकर जनता का असली फीडबैक जुटा रहे हैं।

'Gen Z' वोटरों पर फोकस, लेकिन बढ़ी 'परिवारवाद' की चर्चा
चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के आंकड़े बताते हैं कि गुजरात के कुल 4.48 करोड़ मतदाताओं में करीब 21.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 'Gen Z' यानी युवा पीढ़ी की है।
लेकिन, सियासत के गलियारों में इस 'युवा अभियान' का एक दूसरा पहलू भी चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्टों और पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, युवा नेतृत्व को मौका देने की इस कवायद के बीच कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बेटे और करीबी रिश्तेदार भी 2027 में चुनावी डेब्यू करने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

आलाकमान के सामने दोहरी चुनौती
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जब इन 364 नेताओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंचेगी, तो पार्टी किस तरह का संतुलन बनाती है। एक तरफ ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले आम युवा कार्यकर्ताओं की उम्मीदें हैं, तो दूसरी तरफ वरिष्ठ नेताओं के राजनीतिक वारिसों की दावेदारी।

Matrimonial

BRG News 


